फिल्म फेयर पुरस्कार 2020 के 65 वें संस्करण के अवॉर्ड्स शो का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया जिसमे रणबीर सिंह को 'गली ब्वॉय' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जोया अख्तर को दिया गया. बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायलॉग कैटेगरी के अवॉर्ड भी 'गली बॉय' को ही मिला.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक अवॉर्ड आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म 'आर्टिकल-15' के लिए दिया गया. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक अवॉर्ड भूमि पेडनेककर और तापसी पन्नू को फिल्म 'सांड की आंख' के लिए दिया गया. 65 वें फिल्म फेयर अवार्ड में किसे कौन सा अवार्ड मिला, पूरी लिस्ट देखें (65th Amazon Filmfare Awards 2020 Winners List) :
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक अवॉर्ड आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म 'आर्टिकल-15' के लिए दिया गया. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक अवॉर्ड भूमि पेडनेककर और तापसी पन्नू को फिल्म 'सांड की आंख' के लिए दिया गया. 65 वें फिल्म फेयर अवार्ड में किसे कौन सा अवार्ड मिला, पूरी लिस्ट देखें (65th Amazon Filmfare Awards 2020 Winners List) :
- बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (गली बॉय)
- बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (गली बॉय)
- बेस्ट फिल्म पॉप्युलर: गली बॉय
- बेस्ट डायरेक्टर: जोया अख्तर (गली बॉय)
- बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (मेल): सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
- बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (फीमेल): अमृता सुभाष (गली बॉय)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले: रीमा कागती और जोया अख्तर (गली बॉय)
- बेस्ट डायलॉग: विजय मौर्या (गली बॉय)
- बेस्ट म्यूजिक एल्बम: 'गली बॉय' और 'कबीर सिंह'
- बेस्ट लिरिक्स: अपना टाइम आएगा (डिवाइन और अंकुर तिवारी) (गली बॉय)
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: जय ओजा (गली ब्वॉय)
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस: आर्टिकल 15
- बेस्ट ओरिजनल स्टोरी: अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)
- बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक चॉइस: आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15
- बेस्ट ऐक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस: भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
- आरडी वर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: साश्वत सचदेव, (उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक)
- बेस्ट साउंड डिजाइन: बिश्वदीप दीपक चटर्जी और निहार रंजन सामल (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: आदित्य धर (उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक)
- बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी पणिक्कर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
- बेस्ट डेब्यू ऐस्टर (फीमेल): अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2)
- बेस्ट डेब्यू ऐक्टर (मेल): अभिमन्यू दसानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
- बेस्ट वीएफएक्स: शेरी भरदा एंड विशाल आनंद (वॉर)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सुजैन कैपलन मेर्वांजी (वॉर)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल): घूंघरू टूट गए (शिल्पा राव, वॉर)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): कलंक नहीं (अरिजीत सिंह, कलंक)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: रेमो डिसूजा [घर मोरे परदेसिया (कलंक)]
- बेस्ट कॉस्टयूम: दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (सोनचिड़िया)
- पीपल च्वॉइस अवॉर्ड (बेस्ट शॉर्ट फिल्म): रोहित बापू काम्बले (देशी)
- लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड: रमेश सिप्पी
- अवॉर्ड ऑफ एक्सिलेंस इन सिनेमा: गोविंदा
Post a Comment