1. बांग्लादेश बना अंडर-19 विश्व कप 2020 का विजेता
बंगलादेश ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार आई.सी.सी. अंडर-19 विश्व कप जीत लिया। भारत ने अब तक 4 बार अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीता है. अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1988 में हुई थी.
2. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पुलेला गोपीचंद को दिया '2019 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड'
पुलेला गोपीचंद (भारतीय बैडमिंटन कोच ) को '2019 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' के पुरुष वर्ग में ‘आनरेबल मेंशन’ से नवाजा गया है. वे प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं.
3. वार्षिक अफ्रीकी संघ का 33वां शिखर सम्मेलन शुरू
अदीस अबाबा में वार्षिक अफ्रीकी संघ का 33वां शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष बनाये गए . इसमें नेताओं ने पूरे महाद्वीप में संघर्षों को हल करने में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
4. पूरे देश में मनाई गई रविदास जयंती
देशभर में 9 Feb को रविदास जयंती मनाई गई. संत रविदास का जन्म 14वीं शताब्दी में हुआ था। वह उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन के संस्थापक थे।
5. हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन
हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गिरिराज किशोर का 9 फरवरी को कानपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। गिरिराज किशोर को उनके उपन्यास 'ढाई घर' और 'पहला गिरमिटिया' के लिए जाना जाता है जो महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास पर आधारित है।
6. जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ की परियोजनाएं शुरू
खेलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनायें शुरू की गई हैं। इन परियोजनाओं का वित्त पोषण 'जम्मू-कश्मीर अवसंरचना विकास वित्त निगम' कर रहा है।
7. वियतनाम की उप-राष्ट्रपति डैंग थाई गॉक तीन दिन की भारत यात्रा पर
वियतनाम की उप-राष्ट्रपति डैंग थाई गॉक तीन दिन की भारत यात्रा पर है. वे नई दिल्ली में उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। डैंग थाई गॉक का बिहार में बोधगया जाने का कार्यक्रम है।
8. त्रिपुरा में पहली बार हॉर्नबिल उत्सव का आयोजन
त्रिपुरा में पहली बार हॉर्नबिल पक्षी के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लाने और जैव विविधता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से हॉर्नबिल उत्सव शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने बरमूरा इको पार्क में दो दिन के इस उत्सव का शुभारंभ किया। त्रिपुरा में हॉर्नबिल पक्षी को असम सरकार संरक्षण देगी. हॉर्नबिल नागालैंड का प्रमुख उत्सव है
9. पूर्व राष्ट्रपति कलाम के जीवन पर आधारित फिल्म का पहला भाग जारी
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित फिल्म का पहला भाग जारी किया। उन्होंने बताया कि 'एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन' नामक यह फिल्म हॉलीवुड और तेलुगु फिल्म उद्योग की संयुक्त परियोजना है। यह फिल्म इस वर्ष के अंत तक रिलीज हो जाएगी.
10. उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल कॉलेज छात्रों के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दसवीं, 12 वीं और स्नातक छात्रों के लिए एक इंटर्नशिप योजना की घोषणा की है. छह महीने या एक वर्ष की अवधि के इंटर्नशिप के दौरान, प्रत्येक भाग लेने वाले युवाओं को हर महीने 2500 रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे. इसमें से 1500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 1000 रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे.

Post a comment