केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री : डॉ हर्षवर्धन
May 23, 2020


स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बने विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन 2020-21 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी का स्थान लिया है। अध्यक्ष के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के 147वें सत्र को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य आर्थिक प्रदर्शन और मानव क्षमताओं में वृद्धि का आधार है।
Post a comment