ई-पंचायत पुरस्कार-2020 का प्रथम पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के राज्य पंचायती राज विभाग ने जीता। यह पुरस्कार केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के सभी पंचायतों में इंटरनेट की सुविधा प्रदान की गई है जिसके कारन लोग यहां विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
आपको बता दें 'ई-पंचायत पुरस्कार' उन राज्यों को दिया जाता है, जिन्होंने पंचायतों के कार्यों की निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर
Post a Comment