राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) को 'भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language: ISL) आधारित सामग्री पर ध्यान देने के साथ, प्रौद्योगिकी-सक्षम समावेशी शिक्षण सामग्री के माध्यम से दिव्यांगजनों की शिक्षा को सक्षम करने' के लिए 'यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार 2021' दिया गया है।
यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार 2021 के अन्य विजेता दक्षिण अफ्रीका और ग्वाटेमाला हैं। आइवरी कोस्ट, मिस्र और मैक्सिको को साक्षरता के लिए 'यूनेस्को कन्फ्यूशियस पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार का विषय 'समावेशी दूरस्थ और डिजिटल साक्षरता अधिगम' (inclusive distance and digital literacy learning) था। 'यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार' की स्थापना 1989 में कोरिया गणराज्य की सरकार के सहयोग से की गई थी।
UNESCO का मुख्यालय: पेरिस (फ्रांस)
UNESCO के प्रमुख: ऑड्रे अजोले
Post a Comment